कुरुक्षेत्र। सीलिंग प्लान के तहत जिला पुलिस ने नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की। इसमें जिला पुलिस के 250 से अधिक जवान शामिल हुए। साथ ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि सीलिंग प्लान के तहत सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जिलेभर में नाकाबंदी करके जांच की गई। जिले में गीता द्वार पिपली से लेकर थर्ड गेट,मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक,आयुर्वेदिक कॉलेज, देवीलाल चौक, पिहोवा चौक पिहोवा, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए। इसमें 250 पुलिसकर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया। साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर रहकर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया।