फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फौजी की मौत, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडी मंदिर (पंचकुला) में तैनात चम्मूकलां निवासी फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव के गांव पहुंचने पर मातम पसर गया। मृतक फौजी को देखने के लिए सारा गांव उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में फौजी को अंतिम विदाई दी गई। अभी तक फौजी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव चम्मूकलां डेरा वासी हरजीत सिंह चंडी मंदिर में इंजीनियर 65 यूनिट में एनसी पद पर तैनात था। हरजीत सिंह के चचेरे भाई संतराम ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की ओर से हरजीत सिंह के मौत की सूचना दी गयी है। इसके बाद वे परिजनों के साथ चंडी मंदिर रवाना हुए। गांव के सरपंच लाल सिंह ने बताया कि मृतक फौजी हरजीत सिंह का शव गांव में पहुंचने पर पूरे गांव में मातम पसर गया है। हरजीत सिंह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। हरजीत के पिता शमशेर सिंह की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद हरजीत सिंह ही अपने परिवार का लालन पालन कर रहा था। हरजीत के परिवार में उसकी माता, पत्नी तथा करीब 10 वर्षीय पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें