फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अस्पताल परिसर में शव छोड़कर फरार हुए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल परिसर में दो युवक एक व्यक्ति का शव छोड़कर कर फरार हो गए। कुछ देर बाद लोगों ने मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दो युवक एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आए थे। यहां वे उस व्यक्ति को परिसर में बने बूथ के निकट छोड़कर इलाज के लिए पर्ची कटवाने का बहाना बनाकर फरार हो गए। तब बूथ के पास मौजूद लोगों ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को मामले की जानकारी दी। जांच से पता चला कि उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है। व्यक्ति की उम्र 40-45 साल बताई जा रही है। उसके पास एक थैले में कंबल बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके केयूके थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मगर शिनाख्त न होने के कारण वीरवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था। शायद इसी कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें