फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र ने बाइक सवार दो युवकों को दो लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय प्रताप उर्फ दीपक व सचिन कुमार निवासी दुल्ला खेड़ी जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से एक किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी यूपी से अफीम लेकर क्षेत्र में बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी सुखपाल ने बताया कि उनकी टीम ढांड रोड पर अरनैचा गांव के बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि विजय प्रताप व सचिन कुमार अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आज भी दोनों बाइक पर अफीम लेकर ढांड जिला कैथल की तरफ से पिहोवा की तरफ आएंगे। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर टीम ने अरनैचा बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मिली सूचना के अनुसार बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। टीम ने उनको साइड में रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उन्होंने पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास किया, मगर टीम ने उन दोनों को काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पिट्ठू बैग से एक किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें