कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 44 ग्राम स्मैक के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी बबली निवासी गांधी नगर व रितू मोहन नगर निवासी दोनों महिलाएं यूपी से स्मैक लेकर ऑटो में बैठकर गांधी नगर जा रही थी। सूचना पर टीम ने दोनों महिलाओं को काबू कर लिया।
एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि रितू और बबली यूपी से स्मैक लेकर इलाके में बेचती है। आज भी दोनों महिलाएं यूपी से स्मैक लेकर बस से आई है। अभी नए बस अड्डे से ऑटो लेकर से गांधीनगर की तरफ जाएगी। सूचना पर टीम ने नए बस अड्डे के गेट के पास पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को ऑटो में बैठी दो महिलाएं दिखाई दी। टीम ने इशारे से ऑटो को रुकवाकर महिला पुलिस की मदद से दोनों महिलाओं को काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिलाओं के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी महिला रितु को कारागार भेजकर बबली को दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है।