फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी के दो छात्र नरवाना ब्रांच नहर में बहे

Wed, 29 Mar 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में मंगलवार की देर शाम नहाने गए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दो छात्र पानी के तेज बहाव में बह गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं लग पाया। दोनों छात्र सिविल इंजीनियर विभाग में फाइनल ईयर के बताए जा रहे हैं। मौके पर एनआईटी प्रशासन, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र, केयूके थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सहित पुलिस मौजूद है। पुलिस दोनों युवकों की खोज कर रही है।
विज्ञापन

एनआईटी के कुछ छात्र मंगलवार शाम बटेड़ा हेड पर नरवाना ब्रांच नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान एक छात्र अचानक पानी में बहने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा छात्र भी उसके पीछे हो लिया। तेज बहाव के कारण दोनों छात्र नहर में बह गए। वहीं साथ आए अन्य छात्रों ने मामले की सूचना एनआईटी प्रशासन को पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और नहर में बहे छात्रों की तलाश शुरू कर की।
देर रात तक छात्रों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। जांच अधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है। दोनों छात्र सिविल विभाग के फाइनल ईयर के हैं। छात्रों के नाम राहुल और अनुभव बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी दोनों छात्रों की कोई स्पष्ट पहचान सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें