फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र के दो विद्यार्थियों को ओपीजेईएमएस छात्रवृत्ति मिली

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्र आदित्य प्रताप सिंह।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के दो विद्यार्थियों आदित्य प्रताप सिंह और अक्षत राज का चयन ओपीजेईएमएस-2026 छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। उन्हें छात्रवृत्ति के तहत 80-80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, रजत पदक और योग्यता प्रमाणपत्र मिलेगा। आदित्य प्रताप सिंह बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के विद्यार्थी हैं। वहीं अक्षत राज बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। यह छात्रवृत्ति ओपी जिंदल समूह द्वारा देश के प्रमुख संस्थानों के मेधावी इंजीनियरिंग और प्रबंधन विद्यार्थियों को दी जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। इस छात्रवृत्ति के लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र के कुल 36 विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा की थी। इनमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थी शामिल थे। एनआईटी प्रवक्ता दिलबाग ने इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

कुरुक्षेत्र। छात्र आदित्य प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें