फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 23 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा के निकटवर्ती एक गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करने वाली महिला ने गांव के ही दो लोगों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर अपने परिवार के साथ कच्ची ईंट पाथने का काम करती है। शुक्रवार देर रात को भट्टे  पर ही काम करने वाले बलबीर सिंह व नरेश कुमार निवासी बदरपुर उसे जबरन उठाकर पास के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना अपने परिजनों को व महिला पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें