फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आर्मेनिया भेजने के नाम पर महिला सहित दो से ठगे 6.45 लाख

Tue, 09 Jul 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। आर्मेनिया भेजने के नाम पर महिला सहित दो लोगों से 6.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने रुपये लेकर आर्मेनिया की फर्जी टिकट थमाई थी। बाद में आरोपियों ने उनको वर्क की बजाए टूरिस्ट वीजा पर मकाउ भेजा था।
विज्ञापन

गुमथला गढू निवासी मलकीत कौर ने थाना शहर पिहोवा को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त राहुल आर्मेनिया जाना चाहते थे। 10 अक्तूबर 2023 को महिला रंजीत के साथ उनकी 6.45 लाख रुपये में आर्मेनिया जाने की बात तय हो गई। उसी दिन उन्होंने पासपोर्ट देकर 50 हजार रुपये गुरनाम पांडे के नंबर पर डाल दिए और 10 हजार रुपये नकद दिए। कुछ दिन बाद एजेंट में से एक सुरजीत ने उनको बताया कि उनका वीजा आ चुका है और बकाया रकम मांगी।
उन्होंने दो लाख रुपये नकद आरोपियों को दिए तथा बकाया रकम पहुंच पर देने का इकरार किया। छह नवंबर को वे दिल्ली एयरपोर्ट पर गए तो जांच में उनकी टिकट नकली पाई गई। इसलिए उन्हें वापस भेज दिया गया। 15 दिन के बाद आरोपियों ने दोबारा टिकट दी तो जांच के दौरान वह भी नकली पाई गई। वापस आने के कुछ दिन बाद आरोपियों ने उनको मकाउ भेजने का आश्वासन दिया। इस एवज में उनसे 12 लाख रुपये मांगे। विश्वास करके उसने 1.84 लाख रुपये आरोपियों को नकद दिए। 29 नवंबर को आरोपियों ने उनको मकाउ की जगह बैंकाक भेज दिया। यहां पहुंचने पर बताया कि मकाउ की टिकट महंगी हो चुकी है। यहां आकर वीजा की जांच हुई तो पता चला कि आरोपियों ने वर्क परमिट की जगह उनको टूरिस्ट वीजा पर मकाउ भेजा था। एक महीने बाद उनको वापस आना पड़ा। इस तरह आरोपियों ने उनसे कुल 6.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें