फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली लेबल लगाकर शराब बेचने के अन्य दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले नकली लेबल लगाकर शराब बेचने के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमित वासी कैथल व तरसेम वासी चीका (कैथल) कोजेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 28 जून 2020 को पिकाडली एग्रो इन्डस्ट्री भादसों उमरी इंद्री रोड (करनाल) के वाइस प्रेजिडेंट सुनील कुमार ने थाना सदर पिहोवा को दीअपनी शिकायत में बताया कि उनकी शराब कंपनी का एक ब्रांड मस्ती माल्टा है। इसकाडुप्लीकेट मार्का लगाकर एल-14 पिहोवा पर नकली शराब बेची जा रही है। शिकायत परपुलिस ने मामला दर्ज करके सीआईए-2 ने जांच करते हुए आरोपी सुनील उर्फ सिल्लु, अमरीश उर्फ आशु, रमेश उर्फ मेसी वासी चीका को गिरफ्तार करके पूछताछ की थी। मामले की जांच में पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी दीपचंद उर्फ दीपा वासी स्टेशन माजरी शाहाबाद व जसबीर उर्फ जस्सा वासी पाडला (कैथल) को गिरफ्तार कियाथा। 28 मई 2021 को मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छठे आरोपी जसबीर उर्फ जस्सु वासी अहर थाना इसराना (पानीपत), 3 जून को सातवें आरोपी संजय वासीगंजेडी थाना तलहेड़ी (सहारनपुर) व संजय वासी (पानीपत) को गिरफ्तार किया था। वहीं 23 जून को मामले में शामिल आरोपी राजेंद्र वासी राधाविहार थाना कोतवाली जिला सहारनपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस ने 22 जुलाई को दो आरोपी अमित व तरसेम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें