मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते उनके 5-6 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में गांव रावा वासी सुखविंद्र सिंह ने कहा कि वह रात के समय अपने ताऊ के बेटे श्याम सिंह के साथ अपनी बाइक पर अपने खेत में गए हुए थे। जब वह खेत से वापस आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि खेतों के पास दो लोग दीवार के साथ लगकर छुपकर खड़े हुए थे। इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी उनकी बाइक के सामने आ गई और उनका रास्ता रोक लिया। उस गाड़ी में सुरजीत सिंह व कुलदीप सिंह ने अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर लोहे की रॉड, गंडासी, सरिए व डंडे लेकर से हमला कर दिया। उनको देखकर वह दोनों अपनी बाइक छोड़कर खेतों की तरफ पैदल भागने लिए, मगर कुलदीप ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। वहीं एक युवक ने अपनी जेब से रिवाल्वर निकालकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला कैंट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।