एक गांव में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने व धमकाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को नामजद किया। पुलिस ने आरोपी हुक्म चंद व सुभाष चंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित धारा 323 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी नाबालिग बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। गांव के ही दो युवक हुक्म चंद व सुभाष चंद उसकी बेटी के साथ कई दिन छेड़छाड़ करते आ रहे है तथा उसे परेशान व धमकियां भी दे रहे है। उन्होंने कई बार उन युवकों समझाने का प्रयास भी किया मगर उन पर उसका कोई असर नहीं पड़ा। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी युवक उनके घर के सामने करियाना की दुकान पर बैठे रहते है। आरोपी छत पर चढ़कर उसकी बेटी को अश्लील इशारे करते है। जब उसकी घर से बाहर जाती है तब आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते है तथा परेशान करते है। उनके डर से उसकी बेटी स्कूल भी नहीं जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवकों को नामजद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।