फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जानलेवा हमला कर छीना-झपटी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कार चालक पर जानलेवा हमला और छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्खा सिंह व सुमित उर्फ सम्मी निवासी संतनगर इस्माईलाबाद के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। इस मामले में पुलिस लक्खा और सुमित सहित चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।
थाना इस्माईलाबाद में आठ फरवरी को दर्ज शिकायत में अमित कुमार निवासी टबरा ने बताया था कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। छह फरवरी 2024 को वह अपने चचेरे भाई अंकित के साथ कार में इस्माईलाबाद आया था। वह अपनी कार को मिठाई की दुकान के पास खड़ी करके सैलून पर जा रहे थे। वह सड़क पार कर ही रहे थे कि तभी दो बाइक सवार तेजी से उनके सामने से निकले। उन्होंने खुद को बड़ी मुश्किल से बचाया। उसने उन बाइक चालक को ध्यान से बाइक चलाने के लिए बोला तो उन्होंने बाइक रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान स्पर्श कंसल ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। उसके बाद विजय उर्फ विक्की मुल्तानी ने भी उस पर चाकू से कई वार किए थे। आरोपी उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 फरवरी को आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की मुल्तानी निवासी संत नगर व रोहित कुमार उर्फ पोको निवासी काठगढ़ को गिरफ्तार किया था। उनसे वारदात में इस्तेमाल चाकू व बाइक बरामद करके दोनों आरोपी कारागार भेज दिए थे। आगामी जांच करते हुए आरोपी लक्खा सिंह व सुमित को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें