फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व सरपंच पर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दो सप्ताह पहले पूर्व सरपंच पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो भाई हरप्रीत सिंह व अमृतपाल सिंह उर्फ भल्ला हाल निवासी पिहोवा समेत चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस में 16 मार्च को दर्ज शिकायत में संजीव कुमार उर्फ सोनू निवासी पंजाबी मोहल्ला ने बताया था कि वह इस्माईलाबाद गांव का भूतपूर्व सरपंच है। उसने इस्माईलाबाद में एसबीआई के सामने दो दुकानें खरीदी थी। इन दुकानों को राजेश व मुकेश भी खरीदना चाहते थे। इन दुकानों को खरीदने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। 16 मार्च को शाम को वह बाइक पर अपने घर जा रहा था। वह थांदड़ा रोड पर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसके पीछे से आई गाड़ी ने सामने आकर उसका रास्ता रोक लिया था। गाड़ी से उतरे मुकेश, प्रशांत तथा सुरेश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 21 मार्च को आरोपी सुरेश व राजेश निवासी इस्माईलाबाद को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह व अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें