फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने बाइक चोरी की 22 वारदातों से पर्दा उठाया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ पिल्ला वासी बसंतपुर व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी नलवी को चार अक्तूबर तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को मोहित वासी शाहाबाद ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 13 सितंबर को वह कोर्ट परिसर में किसी काम से गया था। उसने अपनी बाइक को कोर्ट के बाहर लॉक करके खड़ा किया था तथा कोर्ट में चला गया था। लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी विकास व हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत से चार अक्तूबर रिमांड पर लिया है।
पूछताछ में आरोपी विकास ने कबूल किया कि वह डेराबस्सी (पंजाब) में एक गत्ता फैक्टरी में काम करता है। उसने 2021 में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। वह बाइक चुराकर दुकानदार हरप्रीत सिंह को बेच दिया करता था। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग एरिया से चोरीशुदा 22 बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपियों ने थाना शाहाबाद के एरिया से आठ, थाना इस्माईलाबाद के एरिया से तीन, थाना केयूके के एरिया से एक, थाना शहर थानेसर के एरिया से एक, थाना सदर थानेसर के एरिया से एक, जिला अंबाला से 02 तथा छह बाइक डेराबस्सी के एरिया से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें