फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से कार सवार केयू के दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। नेशनल हाईवे-44 पर गांव सांवला के नजदीक हादसे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी कार को विपरीत दिशा से आए ट्रक ने टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों छात्र कार में फंस गए थे। मृतकों की शिनाख्त फरीदाबाद के सेक्टर-21 निवासी निशांत सिंह (22) व सेक्टर-सात निवासी आदित्य जोशी (22) के रूप में हुई। निशांत कंप्यूटर साइंस और आदित्य मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। दोनों ही अपने-अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-8 निवासी प्रशांत ने बताया कि उसके जिले से कई साथी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को वह अपने एक साथी देव निवासी सेक्टर-तीन फरीदाबाद के साथ अपनी स्कॉर्पियो में गए थे। वहीं आदित्य जोशी और निशांत सिंह भी होंडा सिटी में सवार होकर हवेली होटल से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान आदित्य कार चला रहा था तथा निशांत उसके साथ बैठा हुआ था। तभी गांव सांवला के नजदीक पहुंचे तो पिपली की ओर से आए एक ट्रक चालक ने आदित्य व निशांत सिंह की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों अंदर ही फंस गए। राहगीरों की सहायता से उन्होंने कार में फंसे आदित्य व निशांत को निकालकर मौके पर एंबुलेंस से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने आदित्य व निशांत को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए।


परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे संस्थान के अधिकारी
दुर्घटना की सूचना पाकर यूआईआई के निदेशक सुनील ढींगरा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गुप्ता व अन्य शिक्षक अस्पताल पहुंचे। वहीं देर रात ही दोनों छात्रों के परिजन सूचना मिलने पर यहां पहुंच गए। निदेशक व अन्य स्टाफ ने उनको सांत्वना दी। वहीं इकलौते बेटे की मौत से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। हर कोई उनको संभालने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन



यूआईआईटी के कार्यक्रम रद
निदेशक सुनील ढींगरा ने बताया कि दोनों छात्रों की मौत से यूआईआईटी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। इस कारण यूआईआईटी में आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रेशन को रद् कर दिया गया। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए गए। केवल जरूरी कार्य ही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें