फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस-स्कूटी की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। शनिवार को लाडवा रोड पर शहर में एक बस व स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में एक निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात 46 वर्षीय महिला गुरुनानकपुरा वासी गीता ने बताया कि वह और उसकी दोस्त पूजा अपनी स्कूटी से शहर से कुछ समान खरीदने के बाद घर जा रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी दोस्त सड़क के किनारे जा गिरी व वह बस के आगे गिर गई, जिसे राहगीरों ने खड़ा किया। भीड़ एकत्रित होने पर बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। इसके बाद घायलों को आदेश अस्पताल ले जाया गया। जहां पर शिकायतकर्ता का इलाज चल रहा है व उसकी दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें