फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह वाहनों के नीचे कुचले जाने से महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर श्रद्धानंद चौक के नजदीक डंपर ने अज्ञात महिला और जीटी रोड पर मोहड़ी के नजदीक अज्ञात वाहन ने 47 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राजेश कुमार निवासी जिला कैथल के रूप में हुई। राजेश जीटी रोड पर महिला के कपड़े पहनकर चालकों से रुपये मांग कर गुजारा करता था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में रिंकू कुमार निवासी बहादुरपुरा ने बताया कि वह सुबह अपने रिश्तेदार को पिपली छोड़कर वापस अपने घर आ रहा था। सुबह करीब पौने आठ बजे मोहन नगर पुल से नीचे उतरा तो एक महिला सड़क पार करने के लिए सड़क के किनारे पर खड़ी थी उसी समय एक डंपर ने सीधी टक्कर महिला को मार दी। टक्कर लगने के कारण महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया। उसने बाइक रोककर एंबुलेंस की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने कारण शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा है। पुलिस प्राथमिक जांच के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 साल थी। महिला मांग कर अपना गुजारा करती थी। पुलिस ने शिकायत पर डंपर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधर, सीता राम निवासी तरावड़ी जिला करनाल ने शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका जीटी रोड पर मोहड़ी के पास ढाबा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने ढाबे पर बैठा था। इसी दौरान उसके ढाबे के आसपास महिला के कपड़े पहनकर ट्रक चालक से पैसे मांग कर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें