ढांड रोड पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को 900 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुय कर दी गई है।
जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बेलरखा के विजेंद्र उर्फ बिंदर और नरेश कुमार अफीम की तस्करी करते हैं और ये लोग बाइक पर अफीम लेकर पिहोवा की तरफ आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके दोनों को रोका और बाइक की तलाशी ली तो उनके कब्जे से करीब 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।