कुरुक्षेत्र। अलग-अलग मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ईशरान निवासी छोटा लापरा जिला यमुनानगर तथा संदीप कुमार उर्फ गौरव निवासी विश्वकर्मा काॅलोनी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ईशरान को वर्ष 2018 के चोरी के मामले में एसडीजेएम शाहाबाद मोनिका की अदालत ने 28 जनवरी 2020 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में केस दर्ज कर पुलिस भगोड़े की तलाश कर रही थी। पुलिस ने भगोड़े ईशरान को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। वहीं आरोपी गौरव को वर्ष 2018 के चोरी के मामले में जेएमआईसी अंजलि नरवाल की अदालत ने 31 अगस्त को भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट थानेसर में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।