फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक के साथ पकड़े गए दो दोषियों को दो साल कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साढ़े पांच साल पहले 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत ने दोषियों को दो-दो साल कारावास और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषियों को दो-दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

जिला उप न्यायवादी शशि भौरिया ने बताया कि 20 सितंबर 2017 को अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने गुप्त सूचना पर राजीव कुमार उर्फ बिट्टू निवासी रणजीत नगर व नरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गुरु नानक पुरा मोहल्ला को जिंदल पार्क के गेट के सामने से काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10-10 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशु कुमार जैन की अदालत ने राजीव कुमार उर्फ बिट्टू व नरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को दोषी करार देते हुए दो-दो साल कारावास व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने की सूरत में दो-दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें