शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे ज्योतिसर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि नहर के पुल के पास नशे में धुत दो युवक वाहनों के आगे आकर रोकने का इशारे कर रहे है। आरोपी सड़क के बीच में लेटकर हंगामा करके यातायात बाधित कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की, मगर वह पुलिस के साथ हाथापाई करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया तथा उनके विरुद्ध थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी सुरेश व दीपक वासी ज्योतिसर को गिरफ्तार कर लिया गया।