पिहोवा। दशनामी डेरा के कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल चुराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में डेरे के महंत सरपुरी ने बताया कि बीते दिन वह सोया था कि इसी दौरान किसी ने कमरे का दरवाजा खोलकर उसका मोबाइल चुरा लिया।
उसने दर्ज शिकायत में शक जाहिर किया है कि पिहोवा निवासी मदन व गोगा ने ही उसका मोबाइल चुराया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज फूल सिंह ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर चुराया मोबाइल भी बरामद कर लिया।