फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवक 200 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने बाइक सवार दो लोगों को 200 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मार्केट में इस पकड़े गए चिट्टे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार व अशोक कुमार निवासी कलायत (कैथल) को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी बाइक पर चिट्टा सप्लाई करने के लिए पिहोवा आ रहे थे।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम नेशनल हाईवे-152 पर गांव भेरियां के पास गश्त कर थी। उसी समय पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृष्ण कुमार व अशोक कुमार काफी समय से हेरोइन/चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। वह आज भी बाइक पर हेरोइन/चिट्टा लेकर पिहोवा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पिहोवा रोड पर मिस्त्री फार्म के नजदीक बने सेलर के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस उप-अधीक्षक पिहोवा गुरमेल सिंह को बुलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके कब्जे से 200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके आरोपी कृष्ण कुमार व अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें