फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद-पिहोवा के एरिया में सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बाकल जिला कैथल निवासी सुनील ने शिकायत में कहा कि उसका भाई गुरमीत मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही खानपुर बस स्टॉप के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात ट्रक के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई गुरमीत की मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में गांव जुरासी कलां निवासी राजेंद्र ने भी पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा कुलवंत मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। गांव बोधनी के नजदीक अज्ञात कार के चालक ने टक्कर मार दी। लगी चोटों के कारण कुलवंत की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें