फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पुलिस ने जीटी से अफीम के साथ पकड़े गए ट्रक चालक समेत दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी मोहम्मद सुभान व आकाशदीप निवासी अमरगढ़ जिला मलेरकोटला पंजाब को नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर साहा पुल के नीचे गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद सुभान व आकाशदीप अपने ट्रक में पंजाब से सामान लेकर बिहार, झारखंड व कोलकाता जाते है। वापस आते हुए सामान के साथ अफीम छिपाकर पंजाब में पहुंचाते हैं। सूचना पर टीम ने पुल के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना के मुताबिक ट्रक आते दिखाई दिया, जिसे रुकवाकर टीम ने कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ के बाद तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें