फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देसी कट्टे के साथ सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो की टीम ने देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयदेव सिंह निवासी लाडवा के रूप में हुई है। आरोपी से एक खोल भी बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने असला सप्लाई करने के आरोपी अमन निवासी हरिद्वार उत्तराखंड को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम शिव चौक लाडवा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि जयदेव सिंह हरिद्वार से देसी कट्टा लेकर आया है। अभी वह अपने घर से बाहर कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और खोल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आगामी कार्रवाई में टीम ने आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर अमन को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें