फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से चोरी करने के आरोपी में नौकर सहित दो गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले सेक्टर-13 में घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने नौकर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर उर्फ बाल बहादुर निवासी घांगल जिला डोटी नेपाल अपने साथी रोशन थापा निवासी दुल्लु जिला दैलेख नेपाल के साथ चोरी करके फरार हो गया था। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


खेड़ी ब्राह्मण गांव निवासी अनिल कुमार ने थाना शहर थानेसर में छह अप्रैल को दर्ज शिकायत में बताया था कि वह खानपुर कोलियां में एक कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करता है। इस कंपनी का संचालक मधुर गोयल सेक्टर-13 में रहता था। कंपनी संचालक अपने परिवार के साथ चार अप्रैल से शहर से बाहर घूमने गए हुए थे। छह अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उसके मधुर गोयल ने सूचना दी थी कि उनके घर पर चोरी हो गई है। सूचना के बाद वह कंपनी में कार्यरत ड्राइवर हर्ष के साथ उनके घर आया था। जांच करने पर घर से चांदी की मूर्तियां, चांदी के कुछ बर्तन व सिक्के चोरी हुए थे। वहीं घर का नौकर सागर नेपाली भी फरार था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी सागर व रोशन को भजनपुरा गाजियाबाद यूपी से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें