फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्याज के कट्टों में 252 किलो चूरापोस्त ले जा रहे कैंटर चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उमरी चौक के नजदीक एक कैंटर चालक समेत दो लोगों को 252 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह निवासी बरास और भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंदा निवासी रायपुर गुजरां जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के रूप में हुई। दोनों आरोपी कैंटर में मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे। इससे पहले ही उन्हें काबू कर लिया गया। घटना वीरवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

एनसीबी के प्रभारी सुखपाल ने बताया कि पिपली चौक पर गश्त करते हुए उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गुरशरण सिंह और पिंदा अपने कैंटर में मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेकर जीटी रोड से पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने उमरी चौक के नजदीक नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने करनाल की ओर से आते हुए एक कैंटर को रुकवाकर चालक से पूछताछ कर तलाशी ली। इस दौरान प्याज के कट्टों के बीच से पुलिस को 10 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 252 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें