पुलिस ने सरेआम सट्टा खाईवाली करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके उसके कब्जे से 4280 रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कृष्णा गेट पुलिस ने सूचना के आधार पर पटियाला बैंक कॉलोनी निवासी नीरज कुमार को सैनी टी स्टॉल सुभाष मंडी पर जगह सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 1720 रुपये बरामद किये। इसके अलावा गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी आशीष को गांधी नगर में सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया, जिसके कब्जे से 2560 रुपये बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।