फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन मामले में महिला सहित दो बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार साल पहले नौ ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित पकड़े गए दो लोगों को अदालत ने बरी किया है। फरवरी 2018 में झांसा थाना टीम ने नहर पुल सलपानी कलां के पास से बलजीत सिंह निवासी देवीगढ़ जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार करके नौ ग्राम हेरोइन की बरामदगी दिखाई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला सप्लायर राज कौर उर्फ चाची निवासी सलपानी कलां को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई कुरुक्षेत्र की अदालत में चल रही थी। इस मामले की पैरवी अधिवक्ता अरुण तंवर कर रहे थे। चार साल सात माह तक चली सुनवाई के बाद अधिवक्ताओं की जिरह सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बलजीत सिंह व राज कौर को बरी करने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें