पिहोवा। पुलिस ने ट्राली चोरी करने के आरोप में परमिश निवासी मंडोरा जिला सहारनपुर यूपी व बलविंद्र सिंह निवासी बंदराना को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयोग ट्रैक्टर बरामद किया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जून को दी शिकायत में जगतार सिंह निवासी बलवान धुरी जिला संगरूर पंजाब ने बताया कि 25 मई को वह अपने ट्रैक्टर से ट्राली में गेहूं व पराली की गांठें लोड करके सैनसंज पेपर प्लांट पिहोवा में बेचने के लिए लेकर आया था। उसी रात को उसने अपने ट्राली प्लांट की पार्किंग में खड़ी की थी। 26 मई की सुबह जब उसका नंबर आया तो उसने देखा कि ट्राली वहां नहीं मिली। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में लेकर चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयोग ट्रैक्टर बरामद किया। अदालत के आदेश से आरोपी परमिश को दो व बलविंद्र सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।