फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर चोरी करने के दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने कैंटर चोरी करने के आरोप में गुजरात के जिला पंचमहल के गोधरा के रहने वाले रमजानी व फैजल युसूफ को गिरफ्तार किया है। 5 दिसंबर 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बपदा गांव निवासी सामीन ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने एक कैंटर खरीदा था जिसे 5 दिसंबर की शाम को लॉक करके गीता कॉलोनी लाडवा में खड़ा किया था। अगली सुबह जब वह उक्त स्थान पर गए तो कैंटर वहां नहीं था। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सीआईए दो की टीम ने की। वह 15 को टीम ने कैंटर उक्त दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें