फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह फेरी लगाने वाले से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार व रमेश कुमार निवासी लाडवा रोड शाहाबाद के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी गुरदासपुर जिला बेगूसराय बिहार हाल निवासी गोपी विहार शाहाबाद ने बताया था कि वह कबाड़ की फेरी लगाने का काम करता है। 30 अगस्त दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कबाड़ की फेरी लगाने गया था। किशनगढ़ रोड पर पहुंचा तो बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी रोहित व रमेश को गिरफ्तार कर बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें