फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह पारस सिनेमा के पास हुए संदीप हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी रिंकू व घसीटू उर्फ सोनू वासी इंदिरा कॉलोनी को अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने 18 सितंबर को अन्य आरोपी राहुल उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस में की गई शिकायत में प्रदीप वासी सेक्टर-13 ने बताया कि उसके बड़े भाई संदीप की एक महिला दोस्त ने 16-17 सितंबर की रात करीब एक बजे उसकी मां रीटा को कॉल करके बताया था कि संदीप का इंदिरा कॉलोनी के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर उसके पिता रामचंद्र व मां रीटा एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उसके भाई को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करनाल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

रास्ते में ही संदीप की मौत हो गई थी। बाद में उन्होंने अपने स्तर पर घटनास्थल पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि संदीप का एक्सीडेंट नहीं हुआ था। आरोपी रिंकू, घसीटू, शंटी व राहुल उर्फ गोलू वासी शोरगिर बस्ती इंदिरा कॉलोनी व अन्य ने पुरानी रंजिश के तहत कुल्हाड़ी और ईंटें मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके 18 सितंबर को एक आरोपी राहुल उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपी रिंकू व घसीटू उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि रिंकू ने संदीप पर कुल्हाड़ी और घसीटू ने ईंटों से हमला किया था। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें