कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशा तस्करों पर बड़ी करवाई करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के दो आरोपियों गुरजीत सिंह वासी निसिंग जिला करनाल व गुरविंद्र सिंह उर्फ़ गिन्दर वासी समाना जिला पटियाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 12 जून को एंटी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक जगपाल सिंह की टीम अपराध की तलाश में थर्ड गेट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा वासी गुमथालागढू को कैंटर सहित मिर्जापुर रेलवे फाटक के पास काबू किया था। कैंटर से 23 कट्टों में भरा हुआ चार क्विंटल 64 किलोग्राम डोडा, चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
16 जून को एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में गुरजीत सिंह व गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।