फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टेलीग्राम ऐप के माध्यम से लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर थाना की टीम ने ज्यादा ब्याज देने के नाम पर टेलीग्राम के माध्यम करीब एक लाख 92 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में संदीप वर्मा उर्फ़ संडी वासी सेक्टर-28 फरीदबाद व प्रदीप कुमार उर्फ़ फडकु वासी जेवरा जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सांगवान वासी डेरा ठोल ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा था कि 28 जुलाई 2023 को डेंटशो इंडिया कंपनी का उसके व्हाटसैप पर एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि यह एक निवेश कंपनी है। कम्पनी में राशि लगाने के बाद वह उसको 20 से 60 प्रतिशत तक का लाभ देंगें। 29 जुलाई 2023 को उसको टेलीग्राम से जुड़ने के लिए कहा गया । उससे टेलीग्राम डाउनलोड करवाकर कंपनी द्वारा बताए गये खातों में थोड़े-थोड़े पैसे डलवाए । उस कम्पनी ने ऐसा करते हुए उससे एक लाख लाख 92 हजार रूपये जमा करवा लिए । जब वह अपने पैसों को निकालने लगा तो उन्होंने मना कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज करके जांच निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की गई । अब आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें