फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षिका से पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक सप्ताह पूर्व शिक्षिका से छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक व अंकुश निवासी भूत माजरा छीनाझपटी के अन्य मामले में पकड़े गए थे। दोनों आरोपी जिला जेल में बंद थे।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 11 जुलाई को दर्ज शिकायत में शिक्षिका सरोज बाला निवासी लाडवा ने बताया था कि 10 जुलाई शाम करीब छह बजे वह मार्केट से अपने घर आ रही थी। उसके हाथ में उसका पर्स और एक पॉलिथीन में उसके कपड़े थे। जैसे ही वह सुगनी देवी स्कूल के मेन गेट के सामने पहुंची तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स व पॉलीथिन छीन लिया था। आरोपी उसे धक्का देकर भागने लगे तो उनके हाथ से पॉलिथीन गिर गया, मगर आरोपी उसका पर्स लेकर भागने में कामयाब हो गए थे। उसके पर्स में करीब 600 रुपये और आधार कार्ड की कॉपी थी। गिरने के कारण उसे चोट भी लग गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अभिषेक व अंकुश को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें