संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले बैंक कर्मी महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व मोहित उर्फ मिक्कू निवासी सलारपुर रोड पीएनबी कॉलोनी ने बगैर नंबर की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में ज्योति नगर निवासी रमनदीप कौर ने बताया कि वह आंबेडकर चौक स्थित एक बैंक में नौकरी करती है। 22 जनवरी को वह अपनी ड्यूटी समाप्त करके पैदल घर आ रही थी। शाम करीब साढ़े पांच पुराने बस अड्डे के पास पहुंची तो बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर भाग गए थे। पर्स में उसके बैंक कार्ड, नकदी, स्कूटी के कागजात व चाबियां थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह व मोहित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी दोबारा कारागार भेज दिए।