कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने अवैध रूप से शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में थानेसर निवासी संदीप उर्फ पालू से 10 बोतल और दूसरे मामले में अंटेड़ी गांव के सम्मन से आठ बोतल देसी शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहले मामले में टीम को सूचना मिली कि संदीप गुरुद्वारे के पास एक कमरे में अवैध रूप शराब बेच रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। दूसरे मामले में अंटेड़ी गांव में दबिश के दौरान सम्मन नाम का युवक प्लास्टिक का थैला लेकर भागने की कोशिश करने लगा। उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से आठ बोतल देसी शराब बरामद हुई। संदीप को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।