फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रंजिशन गोली मारकर युवक को जख्मी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले रंजिशन युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिकंदर हाल निवासी अधोई जिला अंबाला व चिराग उर्फ नेपाली निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चोरीशुदा बाइक, एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा और आठ कारतूस बरामद किए। आरोपी सिकंदर की गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में नरेंद्र सिंह निवासी मडोखरा ने बताया था कि 11 दिसंबर को वह अपने भाई जितेंद्र सिंह के साथ अपनी कार में शाहाबाद आया था। उसने शाहाबाद कोर्ट में जाने के लिए लवकेश उर्फ मोंटी को भी देवी मंदिर के पास बुलाया था। कुछ समय बाद मोंटी व अमन बाइक पर उनके पास आ गए थे। यहां से उसका भाई जितेंद्र सिंह बाइक पर अमन के साथ कोर्ट की तरफ जा रहे थे। वह भी मोंटी के साथ कार में उनके पीछे चल रहा था। जैसे ही वह लोग अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो सिकंदर और चिराग ने बगैर नंबर की बाइक पर आए और उसके भाई जितेंद्र को जान से मारने के लिए तीन फायर किए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे। जितेंद्र के पेट में गोली लगने से उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल शाहाबाद दाखिल कराया था पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी सिकंदर और चिराग को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सिकंदर पर 10 मामले दर्ज
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी सिकंदर के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। आरोपी सिकंदर के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में ही आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ जिला यमुनानगर में एक मारपीट तथा दूसरा धारा 307 के तहत दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम रखा गया था। वहीं वारदात में इस्तेमाल बाइक को जिला करनाल से चुराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें