ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
धर्मेंद्र वासी ठोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के ही अवतार सिंह की जमीन ठेके पर ली हुई है। इस जमीन में एक ट्यूबवेल लगा हुआ है। जिस पर बिजली सप्लाई खेत में बने कोठे से गई हुई थी। मंगलवार शाम वह अपने खेतों में घूम कर घर आ गया था। जब वह सुबह खेत में गया तो ट्यूबवेल की करीब 20 मीटर तार कटी हुई थी। चोर हरिंद्र सिंह व रामकुमार के खेत से भी तारों को काट कर ले गए है। उन्हें शक है कि उनके गांव का लड़का विक्की व उसका साथी कमलजीत वासी तंगोर तारों को काटकर चोरी कर ले गए है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।