फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन से कुरुक्षेत्र में फंसे ट्रक

Sun, 21 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुजरात, मध्यप्रदेश, उड़ीसा के अलावा आसपास के राज्यों से आए सैकडों ट्रक इस जाम में फंसे हुए है। इतना ही नहीं इन ट्रकों  में लदा अन्य खाद्य सामग्री भी खराब होने लगा है। ट्रक ड्राईवर गुरजीत सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले गुजरात से आया है और उसे नरवाना जाना है, लेकिन जाट आंदोलन के कारण उन्हें कुरुक्षेत्र में ही रुकना पड रहा है। उनके अनुसार ट्रक में टमाटर भरे हुए हैं जो लगभग खराब हो चुका है। मध्यप्रदेश से ट्रक लेकर आए चालक सुरजीत ने  बताया कि वह ट्रक को खाली करने के बाद कुरुक्षेत्र से सामान भरना था लेकिन  जाम के कारण उसे नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर टमाटर के तीन ट्रक फंसे हुए है जिसमें कुल 32 टन टमाटर लदा हुआ है। चालकों ने बताया कि कहीं प्रदर्शनकारी उग्र हो गए तो उनके ट्रक के नुकसान के साथ-साथ उन पर भी कहीं निशाना न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें