फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ फिर सड़क पर आए ट्रक चालक, लगाया जाम

विज्ञापन
लाडवा। लाडवा रादौर मार्ग पर जाम लगा रहे ट्रक ड्राइवरों को समझाते थाना प्रभारी नरेश कुमार।
विज्ञापन
लाडवा। हिट एंड रन दुर्घटना से जुड़े नए कानून को लेकर क्षेत्र के ट्रक चालक बुधवार को फिर अचानक सड़क पर आ गए और लाडवा-रादौर मार्ग पर जमा लगा जमकर रोष जताया। आनन-फानन पहुंचे एसएचओ नरेश कुमार ने उन्हें समझाकर शांत किया और जाम खोलने पर राजी हुए। हिट एंड रन दुर्घटना से जुड़े नए कानून में विरोध में सड़क पर आए चालकों ने कहा कि भले ही हड़ताल खत्म होने की बात की जा रही है, लेकिन नया कानून वापस लेने को लेकर अभी तक काेई लिखित समझौता नहीं हुआ है। ऐसे में यह कानून उनके खिलाफ है, जो सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ड्राइवर किसी भी देश की रीढ़ होते है और दिन-रात एक कर खाने पीने व रोजमर्रा की चीज लोगों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

ड्राइवर मोनू यादव, जसवीर, काला, मोहन, जसविंदर, राजवीर, चमन, रामकुमार, बलबीर सहित दर्जनों ड्राइवरों ने कहा कि ड्राइवर 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी पर दिन-रात बाहर रहकर महीनो दूसरे राज्यों में सफर करता है। सड़क पर चलते हुए दुर्घटना होना आम बात है। ऐसे में सरकार ने हिट एंड रन केस में 10 साल की कैद व लाखों रुपये जुर्माने का प्रावधान लागू कर दिया है, जिससे चालकों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें