फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152डी के बीचों बीच खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने हाईवे बीच खड़े ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विकास कुमार निवासी जींद ने थाना इस्माईलाबाद में दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को करीब दो बजे वह व उसका भाई अशोक कुमार एचपी गैस के सिलिंडर से भरे ट्रक को लेकर जींद से कुराली पंजाब जा रहे थे। ट्रक को उसका भाई अशोक कुमार चला रहा था। जब वे 152 डी पर गांव तलहेडी के पास पहुंचे तो अंधेरा ज्यादा था और हाईवे के बीच में एक ट्रक खड़ा था। जिसका कोई इंडिगेटर नहीं चल रहा था और न ही कोई आस पास कोई इशारे व सिग्नल वाली कोई प्लेट या लाइट नहीं जला रखी थी। जिसके कारण उनके ट्रक की सीधी टक्कर हाईवे की बीच खड़े ट्रक की हो गई। इस हादसे में उसका भाई अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से वह अपने भाई को सीएचसी पिहोवा में ले गया। वहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया और वहां से कल्पना चावला भेज दिया जहां पर इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें