फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झारखंड से 14 लाख रुपये के नशीले पदार्थ पंजाब ले जा रहा ट्रक चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) ने एक ट्रक चालक को 10 किलो डोडा चूरा पोस्त व साढ़े छह किलो अफीम के साथ काबू किया है। इन नशीले पदार्थ की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी झारखंड से नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जा रहा था। आरोपी दीपक निवासी ढोला माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) को अदालत के आदेश से 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद मारकंडा पुल पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दीपक अपने ट्रक में सामान लेकर झारखंड जाता है। लौटते हुए वह सामान के साथ डोडापोस्त व अफीम छिपाकर लाता है, जिसे वह पंजाब व हरियाणा में बेचता है। आज भी आरोपी अपने ट्रक में झारखंड से डोडा, चूरापोस्त व अफीम लेकर आ रहा है। सूचना पर टीम ने शाहाबाद फ्लाई ओवर से पहले पिपली की तरफ नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने ट्रक रुकवाकर चालक से पूछताछ की तथा ट्रक की तलाशी ली। शाहाबाद के डीएसपी रणधीर सिंह के सामने तलाशी लेने पर ट्रक से 10 किलो डोडा, चूरापोस्त व साढ़े छह किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से 12 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें