फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूरा पोस्त संग ट्रक चालक गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जीटी रोड पर उमरी चौक के पास से एक ट्रक चालक को 45 किलो 915 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव कुमार निवासी रादौर जिला यमुनानगर ने सामान की आड़ में नशीला पदार्थ छुपाकर पंजाब जा रहा था।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर उमरी पुल के नीचे मौजूद थी। तभी एक मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि गौरव कुमार ट्रक चलाता है।
वह अपने ट्रक में पंजाब व हरियाणा से सामान लेकर मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की तरफ जाता है। वापस आते हुए मध्य प्रदेश से सामान के साथ नशीला पदार्थ छुपाकर लाता है। आज भी वह नशीला पदार्थ लेकर चाय पीने के लिए जीटी रोड पर वर्धमान सिटी के पास खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर ट्रक चालक को ट्रक समेत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर ट्रक से तीन कट्टों से 45 किलो 915 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।थाना सदर थानेसर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें