फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा- इंद्री मार्ग पर ट्रक व बाइक की भिड़ंत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा- इंद्री मार्ग पर जैनपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान इंतजार निवासी मूनक जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तौफीक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह तथा उसका भाई इंतजार गांव मूनक से समय करीब तीन बजे इंद्री करनाल के लिए चले थे। उसके भाई इंतजार को यमुनानगर अपनी पत्नी को लेने के लिए जाना था जबकि उसे भी इंद्री मे निजी काम के लिए जाना था। इंद्री पहुंचने पर वह बाइक से नीचे उतर गया जबकि उसका भाई यमुनानगर के लिए चला गया। करीब चार बजे उसे भाई के साथ हुए हादसे का पता चला। चोट ज्यादा लगी होने के कारण उसके भाई को एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया लेकिन वह कल्पना चावला अस्पताल करनाल में लेकर गया था, जहां उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें