फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोहरा से दिक्कत, गिरेगा का तापमान और बढ़ेगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह कोहरा छाने के चलते ठंड का एहसास बढ़ने लगा है, जिसके चलते हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में कमी के चलते अब ठंड का अहसास अधिक होने लगा है। सोमवार को कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और वाहन चालकों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। ठंड का असर बढ़ने से लोग भी अब बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट आएगी, जिसके कारण आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। वहीं बढ़ती ठंड को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद और आलू, मटर और टमाटर की फसल के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में रेल यातायात पर भी ठंड का असर दिखाई देगा, इसके चलते कई ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। साथ ही रेल यात्रियों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें