फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव 30 को

Tue, 11 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हवन में हिस्सा लेते  श्री वैश्य अग्रवाल समाज के लोग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की नई कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव 30 नवंबर को शहर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में होंगे और उसी दिन शाम को नए प्रधान और कार्यकारिणी का परिणाम घोषित होगा। चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो चुकी है, वहीं अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया जाने लगा है। प्रधान पद के लिए सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने पैनल के उम्मीदवारों के साथ दोबारा दावा पेश किया है। वे पिछले तीन वर्षों से सत्य प्रकाश गुप्ता श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान का दायित्व निभा रहे हैं। सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने घोषित पैनल में उप प्रधान पद के लिए जितेंद्र गोयल पोला, महासचिव पद के लिए हरियाणा रोडवेज से महाप्रबंधक सेवानिवृत्त रमेश गोयल, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन अग्रवाल, सह सचिव पद के लिए अश्विनी जिंदल और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रवेश सिंगला, राज कुमार मित्तल, सतपाल गुप्ता, अशोक गर्ग, जयपाल गोयल, राजीव गर्ग व अंशुल बंसल के नाम घोषित किए हैं।

कुरुक्षेत्र। हवन में हिस्सा लेते  श्री वैश्य अग्रवाल समाज के लोग। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें